बकेवर सेंट्रल बैंक के ऋण बकायेदार पर शीघ्र होगी कार्यवाही। शाखा प्रबंधक मदन सिंह Central Bank of India loan
बकेवर ,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बकेवर के डिफाल्टर बकायेदार ,दोहरे कॉम्टिसन बुक सेंटर प्रो सतेंद्र कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी शास्त्री नगर बकेवर ,23लाख एवम दीक्षित आर्म स्टोर, प्रो सीतांशु दीक्षित पुत्रश्री गोविंद नारायण दीक्षित निवासी शास्त्री नगर बकेवर 11लाख, ने सेंट्रल बैंक बकेवर से लिया गया ऋण आज तक भुगतान नहीं किया है।जिसके फल स्वरूप उनके मकान पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस शाखा प्रबंधक मदन सिंह एवम एल डी एम , एम एम ठेले ने दोनो के घर जाकर चस्पा कर दिया है ।साथ ही दोनो बकाए दारो को निर्देशित किया है । कि शीघ्र भुगतान न जमा कराने पर उनकी अचल संपत्ति जब्त कर नीलाम कर दी जाएगी।
शाखा प्रबंधक मदन सिंह ने बताया कि बैंक के ये बकायेदार कई बार कहने पर भी ऋण का भुगतान नहीं कर रहे थे। बड़े डिफाल्टर होने के कारण इन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। नोटिस चस्पा कर दिया गया है ।भुगतान ना करने पर शीघ्र ही अग्रम कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर ,एम एम ठेले एल डी एम, शाखा प्रबंधक मदन सिंह, , सीतांशु दीक्षित,सतेंद्र कुमार,एवम अन्य मोहल्ला निवासी उपस्थित रहे।