जानिए कब तक कोहरे और शीतलहर का कहर और झेलना पड़ेगा IMD alert - Sunshine samay सनशाइन समय

जानिए कब तक कोहरे और शीतलहर का कहर और झेलना पड़ेगा IMD alert

इस बार अभी तक बारिश नहीं, आगे भी आसार कम
देहरादून में जनवरी महीने में पहले 20 दिन में सामान्य तौर पर करीब 24.6 मिमी बारिश होती आई है। लेकिन, इस बार जनवरी के पहले बीस दिन दून में बारिश तक नहीं हुई। दून समेत 10 जिलों में भी यही स्थिति रही। उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल के कुछ हिस्सों में बहुत मामूली बारिश दर्ज की गई। आगे भी बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से रातें ज्यादा सर्द होंगी। वहीं दिन के वक्त धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। देहरादून के साथ ही नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा। राज्य में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं है।उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे और पाले की वजह से रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url