Bargi dam accident: सीएम मोहन ने हादसे पर जताया दुख, तो दिग्विजय सिंह ने की न्यायिक जांच की मांग
Bargi dam cruise sink case: हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. इसके आगे उन्होंने लिखा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है.
source https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/bargi-dam-accident-cm-mohan-expressed-grief-over-the-accident-while-digvijay-singh-demanded-a-judicial-inquiry-11432616#publisher=newsstand
source https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/bargi-dam-accident-cm-mohan-expressed-grief-over-the-accident-while-digvijay-singh-demanded-a-judicial-inquiry-11432616#publisher=newsstand