कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम पर कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें Etawah - Sunshine samay सनशाइन समय

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम पर कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें Etawah

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम पर कर्मचारी जिम्मेदारी से कार्य करें

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम,बचाव व नियंत्रण के लिए गुरूवार को स्थानीय तहसील सभागार में पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों-कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें हाॅट स्पाॅट कंटेंमेण्ट जाॅन में विशेष सफाई/सैनेटाइज व अधिक से अधिक वैक्सीनेशन पर बल दिया गया। बैठक के दौरान तहसीलदार हरिश्चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा,कोतवाल बचन सिंह सिरोही, अधीक्षक डा0अमित दीक्षित, मण्डी सचिव अनिल कुमार,अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल,ई0ओ0 बकेवर अजय कुमार,ई0ओ0 लखना देवेन्द्र कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार,एडीओ (पंचायत) इम्त्याज अख्तर,पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, अरविन्द रावत आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। 
            वहीं स्वास्थ्य विभाग के डा0 शशी राजपूत, रोहित कुमार,लैब टैक्नीशियन उपेन्द्र कुशवाहा ने मुहल्ला हनुमान गली स्थित ऊँ साँई पाॅलि क्लीनिक हाॅस्पीटल में कैम्प लगाकर डा0 अभिषेक दुबे,डा0 अभिनव दुबे समेत हाॅस्पीटल में कार्यरत कर्मचारियों की कोरोना जाँच हेतु सैम्पल लिये गये।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url