भाई का हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार Crime News - Sunshine samay सनशाइन समय

भाई का हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार Crime News

भाई का हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
अपने ही भाई के हत्यारोपी फरार  अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इटावा जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु व वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह व जनपद के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना चैबिया पुलिस ने कार्यवाही करते हूए अपने ही भाई के हत्यारोपी फरार चल रहे अभियुक्त सुनील उर्फ श्यामवचन पुत्र अरविन्द सिंह निवासी कुसेली थाना चैबिया को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि बिगत 26 मई को वादी अरविन्द सिंह पुत्र स्व०फूलसहाय निवासी कुसेली थाना चैबिया ने थाना चैबिया पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे पीड़ित ने बताया कि 15 मई को उसके पुत्र घनश्याम उर्फ रामवचन व सुनील उर्फ श्यामवचन खेत पर पानी लगाने गये थे । जहाँ उनके बीच कुछ विवाद हआ था। जिसमें उसके पुत्र सुनील उर्फ श्यामवचन ने घनश्याम उर्फ रामवचन की गला दबाकर हत्या कर दी थी ।                     
हत्या कांड की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वादी की तहरीर के आधार पर थाना चैबिया पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी दबिश दी जा रही थी। इसी बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुसेली मे हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गंगापुरा चौराहे पर कही जाने की फिराक में खडा था। इस को खबर मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर अभियुक्त को गंगापुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया । 
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनांक 15 मई को पैसे के लेनदेन को लेकर भाई (मृतक घनश्याम सिंह) के साथ झगड़ा हो गया था। जिसे मैने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी और पुलिस के डर से मौत का कारण बिजली का करंट लगना बता दिया था।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url