ग्राम पंचायत महेवा की हुई पहली बैठक Etawah News - Sunshine samay सनशाइन समय

ग्राम पंचायत महेवा की हुई पहली बैठक Etawah News

ग्राम पंचायत महेवा की हुई पहली बैठक

दैनिक सनशाइन समय संवाददाता राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा,इटावा
ब्लॉक क्षेत्र महेवा की नवगठित कुल 21 ग्राम पंचायतों की पहली बैठक नवनिर्वाचित  ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में व सचिवों के संचालन में सम्पन्न हुई ।
ग्राम पंचायत महेवा की बैठक ग्राम प्रधान कुमुद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मुख्य रूप से सभी 6 समितियों का गठन किया गया जिसमें प्रशासनिक ,नियोजन एवम विकास समिति एवम शिक्षा समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान को वहीँ निर्माण कार्य समिति का अध्यक्ष पूजा देवी ,जल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे को व स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष साधना कुशवाहा को बनाया गया ।
वहीँइसी मौके ग्राम निगरानी समिति की भी बैठक भी की गई ।बैठक में सचिव बृजेंद्र वीर सिंह सहित सभी सदस्य मौजूद रहे ।
वहीँ इसी क्रम में ग्राम पंचायत बहेड़ा  की बैठक प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर की  अध्यक्षता में व सचिव सौरभ के संचालन में आयोजित की गई जिसमें सँगीता सिंह की निर्माण समिति का अध्यक्ष ,रेनू सिंह को स्वास्थ्य समिति व शैलेन्द्र कुमार को जल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया ।
वहीँ ग्राम पंचायत अहेरीपुर  में ग्राम प्रधान सँगीता वर्मा की अध्यक्षता में व सचिब सौरभ के संचालन में बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी सदस्यों की मौजूदगी में समितियों का गठन हुआ ।जिसमें निर्माण समिति अध्यक्ष संदेश वर्मा ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति का अध्यक्ष गोविंद सिंह व जल प्रबंधन समिति कल्याणी देवी को बनाया गया ।
इसी प्रकार ग्राम नगरिया -बुजुर्ग में प्रधान प्रीती कुमारी व सचिव राजकुमार की निगरानी में तथा बिजौली में प्रधान तिलक सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई ।
वहीँ ग्राम पंचायत उझियानी में प्रधान देवेंद्र कुमार दोहरे की अध्यक्षता में सचिव प्रवीण कुमार के संचालन में बैठक आयोजित हुई जिसमें समितियों का गठन हुआ ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url