जिलाधिकारी ने व्लाक सभागार में कोविड 19 की रोक थाम हेतु बैठक की वही ग्राम उझियानी का दौरा किया Etawah news
जिलाधिकारी ने व्लाक सभागार में कोविड 19 की रोक थाम हेतु बैठक की वही ग्राम उझियानी का दौरा किया
दैनिक सनशाइन समय
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा,इटावा
स्थानीय ब्लॉक सभागार महेवा में ब्लॉक एवम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कोविड -19 के रोकथाम हेतु बैठक करने के उपरान्त जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने उझियानी ग्राम पंचायत का दौरा किया जहाँ ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार दोहरे से गॉव की आबादी ,तालाबों की सँख्या ,साफ सफाई ,सेनेटाइज व कोविड के टीकाकरण की प्रगति के बारे में पूछा व मौजूद ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक भी किया वहीँ मौजूद आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से सर्वे ,टीकाकरण एवम गाँव मे कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की जानकारी की ।आशा कार्यकत्री रेशमा देवी ने बताया कि लोग अफवाहों के शिकार है व टीका लगवाने से डरते हैं इस पर अपर जिलाधिकारी ने समझाते हुए लोगों के भ्रम को दूर किया ।
जब जिला पंचायत राज अधिकारी ने लोगों के खूंटे तुड़वाये ।
--------------------------------------------
जिलाधिकारी के जाने के बाद उपजिलाअधिकारी नम्रता सिंह के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने सफाई कर्मियों को बुलाकर सड़क के किनारे गड़े खूंटे हटवाये , घूरे के ढेर हटवाये वहीँ दुबारा ऐसे लोगों के खिलाफ एफ़ आई आर कराने के भी निर्देश दिये ।
वहीँ ग्रामीण आनन्द दुबे ने डी एम से गाँव मे शमसान घाट बनबाने की माँग की जिस पर उन्होंने लेखपाल सुधीर चौबे से जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया ।
एस अवसर पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी /सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ,सचिव प्रवीण शाक्य ,यशवीर सिंह सहित आगनवाड़ी व आशा कार्यकत्री मौजूद रहीं ।