साले की शादी-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सबार जीजा की हुई मौत - Sunshine samay सनशाइन समय

साले की शादी-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सबार जीजा की हुई मौत

साले की शादी-ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सबार जीजा की हुई मौत

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
साले की शादी समारोह में शामिल होने एक बाइक पर दिवियापुर जा रहे तीन युवको की ट्रेक्टर से हुई भिंड़त में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य युवक घायल हो गये। मृतक भरथना क्षेत्र के ग्राम गन्सरा निबासी था। घटना की खबर मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच घायलों को इलाज हेतु चिकित्सालय भेज मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। 
भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंसरा निवासी मृतक गौरव के पिता किशनचंद्र ने बताया कि उसका पुत्र गौरव अपनी फुफेरे साले की शादी समारोह में ग्राम कटहरा से दूल्हे के भाई अंशुल तथा एक अन्य साथी लखन के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद औरैया के थाना दिबियापुर ग्राम कुठर्रा जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक थाना अछल्दा के ग्राम सुभानपुर के समीप पहुंची,इसी बीच सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारदी। जिससे गौरव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दूल्हे का भाई अंशुल तथा उसका साथी लखन गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देख मौजूद राहगीरों ने  घायलों को इलाज हेतु पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में गौरव की मौत की खबर सुन मौके पर पहुँची उसकी पत्नी मधु तथा दो छोटी-छोटी बेटियां दीपांशी व दीपाली को रोता-बिलखता छोड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url