ऊसराहार सैनेटाइज्ड किया गया Etawah News
ऊसराहार सैनेटाइज्ड किया गया
संजीव कौशल
ताखा । ब्लॉक ताखा का प्रमुख कस्बा सैनेटाइज्ड कराया गया। कस्बा में ब्लॉक कर्मचारी एक फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर बाजार आये तथा सैनेटाइज्ड कराया।
कस्बा में पिछले दिनों कई लोगों की अचानक असमय मौतें हुई थीं कस्बे के लोग डरे सहमे थे नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रामशंकर मिश्रा ने कोविड जांच कराए जाने व बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कस्बा ऊसराहार व मौहरी में कैम्प लगाकर लोगों का परीक्षण किया गया था तथा दवाइयों का वितरण किया गया था। सफाई कर्मियों द्वारा जगह जगह सफाई की गई थी।
विकास विभाग द्वारा अग्निशमन विभाग की गाड़ी लाकर आज भर्थना रोड पर सैनेटाइज्ड कराया गया लोगों ने राहत महसूस की। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि शर्मा के पति सन्दीप शर्मा मौजूद रहे।