बाइक सवार आमने सामने भिड़ेघटना में चार लोग घायल accident
बाइक सवार आमने सामने भिड़े
घटना में चार लोग घायल
संजीव कौशल
-- बाइकों में हुई जोरदार टक्कर।
-- आनन फानन पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
ताखा । बाइक सवार आमने सामने भिड़े चार लोग घायल पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर भर्ती कराया घायलों का इलाज चल रहा है।
औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शिवम निवासी रतनपुर स्माइन ओसान सिंह ओरैया अपनी बाइक से बिधूना की ओर से किशनी की तरफ जा रहे थे तथा मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के कनहुपुर निवासी बीरबल व अनिल कुमार अपनी बाइक से किशनी की ओर से बिधूना की ओर जा रहे थे तभी जैसे ही दोनो बाइक सवार कस्बा ऊसराहार में पहुंचे वैसे ही आमने सामने दोनो बाइक सवारों में जबरजस्त टक्कर हो गयी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उस घटना की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी घटना के दो मिनट में ही कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए तथा स्वयम घायलों को उठाकर गमछा आदि से बांधकर खून रोकने का प्रयास करने लगे तब तक एम्बुलेंस आ गयी जो घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर पहुंची जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइकों की टक्कर में घायल चारों लोगों के गम्भीर चोटों के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।