इटावा सांसद के गांव नगरिया सरावा में 30 ग्रामीणों ने लगवाई कोरोना बैक्सीन
इटावा सांसद के गांव नगरिया सरावा में 30 ग्रामीणों ने लगवाई कोरोना बैक्सीन
जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● भरथना नगर में शनिवार को 80 लोगो ने लगबाई कोरोना बैक्सीन,
भरथना विकास खण्ड क्षेत्र में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ०अमित दीक्षित के दिशानिर्देशन पर कस्बा के दो मोहल्लों व भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित गिरधारीपुरा सरकारी अस्पताल आदि में अस्थाई कैम्प लगाकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु बैक्सीन कुल 80 लोगो ने बैक्सीन लगबाई है।
जबकि इटावा के सांसद प्रो०डॉ०रामशंकर कठेरिया के दिशा निर्देशन में उनके गांव में लगाये गए अस्थाई कैम्प में कुल 30 ग्रामीणों ने बैक्सीन लगबाई है। बैक्सीन केम्प में मुख्य रूप से सांसद श्री कठेरिया मौजूद रहे।
वहीं भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ०अमित दीक्षित ने बताया कस्बा के मोहल्ला हनुमान गली में सभासद अंशू सिंह वर्मा के दिशा निर्देशन में लगे कैम्प में कुल 20 व कल्याण नगर कैम्प में कुल 40 और भरथना के दौनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 लोगो ने बैक्सीन लगबाई है।
