अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर इटावा एलर्ट Etawah - Sunshine samay सनशाइन समय

अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर इटावा एलर्ट Etawah

अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर इटावा एलर्ट
जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

● पुलिस कप्तान के निर्देश पर जनपद भर में चला चेकिंग अभियान,
अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद इटावा के एसएसपी डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह ने जनपद में अवैध शराब के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश पर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसपी सिटी सहित सभी सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारियों और आबकारी विभाग के साथ मिल कर जनपद के भरथना,जसबन्तनगर, सैफई,चकरनगर,ऊसराहार,बढ़पुरा,इटावा शहर सहित बकेबर लखना,बसरेहर,महेवा,
सैंहंसो,उदी आदि कस्बों चेकिंग अभियान चलाकर देशी-अंग्रेजी शराब ठेकों की दुकानों से शराब के नमूने लिए है। 
पुलिस कप्तान डॉ०श्री सिंह के निर्देश पर पूरे दिन सख्त चेकिंग अभियान चलता रहा।
एसएसपी डॉ०श्री सिंह ने अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसने के  निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉ०ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध शराब तस्करो पर शिकंजा कसने के लिये ये अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान लगातार आगे भी चलता रहेगा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url