जिलाधिकारी ने किया गो आश्रय स्थल का निरीक्षण।sultanpur News
जिलाधिकारी ने किया गो आश्रय स्थल का निरीक्षण।
कमियों को सुधारने के लिए दिए निर्देश।
सन शाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट
जयसिंहपुर सुल्तानपुर- सूबे के मुखिया जिस तरह गोवंशो की सुरक्षा को लेकर मातहतों को लगातार निर्देश दे रहे हैं। वही उनकी सुरक्षा को लेकर सजग बने हुए हैं ।जिला प्रशासन भी गोवंशो के देखरेख में कोई कमी ना हो इसलिए लगातार जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन के साथ गौशालाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
जयसिंहपुर विकासखंड के पीढ़ी गांव में बने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शनिवार की दोपहर को किया ।जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान पशुओं के रखरखाव उनके चारे व पानी की भी जानकारी गो आश्रय की देखभाल कर रहे लोगों से ली। जिलाधिकारी ने जयसिंहपुर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा को निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थल के आसपास इंटरलॉकिंग की व्यवस्था की जाए साथ ही ईट भट्टे से राविश मंगवा कर आसपास के कीचड़ को ढकवाया जाए। गौशाला में बाउंड्री वॉल ना होने की वजह से जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की इस पर संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि कुछ लोग बाउंड्री वाल का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया की संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द गौशाला के बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स डीपीआरओ आरके भारती खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर इंद्रावती वर्मा एडीओ पंचायत अशोक वर्मा
पंचायत सचिव राज धर पाण्डेय नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।