तहसीलदार के आदेश पर अस्थाई खोदा गया नाला। Bharthana news - Sunshine samay सनशाइन समय

तहसीलदार के आदेश पर अस्थाई खोदा गया नाला। Bharthana news

● जल निकासी को लेकर लम्बे समय से जूझ रहे थे मोहल्लावासी,

जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे मुहल्लेवासियों की शिकायत पर भरथना तहसीलदार के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन व पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर जेसीबी से कच्ची नाली खुदवाकर अस्थायी व्यवस्था कराई है।
कस्बा के विधूना रोड स्थित मुहल्ला सती मन्दिर के समीप रह रहे मुहल्लेवासियों नीरज यादव,राजीव कुमार आदि ने घरों के दूषित पानी की निकासी के सम्बन्ध में तहसीलदार हरिश्चन्द्र से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर शुक्रवार की दोपहर तहसीलदार हरिश्चन्द्र के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल ने चैकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह के साथ मौके पर पहुँचकर जे0सी0बी0 मशीन से सडक पास पूर्व में खोदी गई कच्ची नाली को दुबारा खुदवाया और जलनिकासी की अस्थायी व्यवस्था करवायी। इस दौरान ई0ओ0 रामआसरे कमल ने बताया कि उक्त सडक का शीघ्र निर्माण होना प्रस्तावित है। साथ ही नाला का भी निर्माण होगा। इस कारण कोई भी मुहल्लावासी खुदवाई गई अस्थायी नाली को बन्द न करे। इस मौके पर सदर लेखपाल संजय कुमार,पालिका कर्मी राजेन्द्र कुमार,आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,अरविन्द रावत,महेश चन्द्र,सत्य नरायन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url