पहले फर्जी प्यार किया फिर शादी का झांसा दिया यौन शोषण किया गर्भवती होने पर मारपीट कर भागाया bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

पहले फर्जी प्यार किया फिर शादी का झांसा दिया यौन शोषण किया गर्भवती होने पर मारपीट कर भागाया bastinews

पहले फर्जी प्यार किया फिर शादी का झांसा दिया यौन शोषण किया गर्भवती होने पर मारपीट कर भागाया

 पुलिस ने 15 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त को सूरत से किया गिरफ्तार
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।थाना छावनी पुलिस ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने  तथा  शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने  के उपरांत पीड़िता का गर्भपात कराते हुए  मारपीट कर गाली गुप्ता एवं धमकी देते हुए भगा देने के संबंध में पंजीकृत मुकदमे मे वांछित अभियुक्त रवि कुमार सिंह को किया गिरफ्तार  तलाश काफी दिनों से चल रहा थी लेकिन अभियुक्त वारदात के बाद गैर प्रदेश भाग निकला मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  आशुतोष श्रीवास्तव ने अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु ₹15000 के पुरस्कार की घोषणा किया जिसके बाद थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और उनकी पुलिस टीम ने गुजरात , सहारनपुर , कानपुर  अनेकों जगहों पर  दबिश देकर  गिरफ्तार करने का  प्रयास किया किंतु रवि कुमार पुलिस को चकमा देकर  हमेशा बचता रहा  पिछले दिनो बस्ती सर्विलांस सेल की मदद से  अभियुक्त का  लोकेशन पता चल गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र  बस्ती से गुजरात प्रांत जाने संबंधी अनुमति प्राप्त करके गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना हुई मुखविर और विभागीय नेटवर्क की मदद से अभियुक्त का लोकेशन द ग्रैट भगवती  होटल मुगदल्ला  सूरत  गुजरात पाया गया लोकेशन मिलते हि अभियुक्त को गिरफ्तार करके थाना छावनी लाया गया इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त रवि कुमार सिंह पुत्र रामप्रकाश ग्राम मनेपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात संबंधित  धारा 376, 313 ,323,504 ,506 आईपीसी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्य  एवं बयानात  के आधार पर विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत  विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय हिरासत मे भेजा गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने टीम मे उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति व कांस्टेबल पंकज यादव भी शामिल रहे
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url