युवा समाजसेवी ने उठाया साहसी कदम-नाला में फंसी गाय की बचाई जान - Sunshine samay सनशाइन समय

युवा समाजसेवी ने उठाया साहसी कदम-नाला में फंसी गाय की बचाई जान




● भरथना के मोहल्ला मोतीगंज के गहरे नाला की घटना,
● युवा सभासद अंशू सिंह वर्मा ने उठाया साहसी कदम,
● जेसीवी व अन्य युवाओं के सहयोग से निकली गई गाय,
● कई घण्टों से जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही थी गाय,
भरथना के युवा समाजसेवियों ने साहसी कदम उठा कर एक गाय की जान बचाई है। 
कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते पालिका परिषद द्वारा बनाए गए गहरे नाले में एक घरेलू पालतू गाय जा गिरी थी। गाय के गिरने की सूचना पर आसपास के लोगों ने भरथना नगर पालिका के युवा सभासद व  समाजसेवी अंशु सिंह वर्मा को अवगत कराते हुए गाय को सुरक्षित निकलवाने का प्रयास किया है। 
आपको बतादें घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक समाजसेवी नगर पालिका परिषद के सभासद अंशु सिंह वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नाले में फंसी गाय को पालिका की जेसीबी मशीन व आसपास के लोगों के सहयोग से गाय को नाला से सुरक्षित निकाला है। नाला में गिरने से घायल हुई गाय को सभासद अंशु सिंह वर्मा ने नहला धुलाकर गाय को लगी चोटों का इलाज कराकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url