फांसी के फंदे पर झूला नवयुवक - Sunshine samay सनशाइन समय

फांसी के फंदे पर झूला नवयुवक

फांसी के फंदे पर झूला नवयुवक 
संवाददाता प्रीतम सिंह

हनुमंत पुरा ,चकरनगर 
थाना सहसों के ग्राम अजीत की गढिया में मनीष कुमार दोहरे उर्फ पुच्चा पुत्र नीके राम उम्र 32 वर्ष निवासी सगरा थाना नयागांव जिला भिंड वह अपने जीजा नाथूराम पुत्र जगन निवासी अजीत की गढियां के यहां लगभग 20 वर्ष से रह रहा था मनीष कुमार के जीजा ने बताया की मनीष 2 महीने से मानसिक तनाव में था और वह दोपहर को बकरियां चरा कर जंगल से घर आया उसने बकरियां बांधकर खाना खाकर घर के ही एक कमरे में पंखे के हॉल में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी घर के सभी सदस्य पूजा करने गए हुए थे जब उन्होंने यह हाल देखा तो घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पंचनामा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url