पुलिस की अनदेखी से चौराहा चकरनगर अतिक्रमण से आच्छादित Chakarnagar News
पुलिस की अनदेखी से चौराहा चकरनगर अतिक्रमण से आच्छादित
डॉ एस बी एस चौहान चकरनगर संवाददाता
चकरनगर/इटावा,29 मई। चकरनगर का प्रमुख चौक-चौराहा अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। राजपुर रोड चौराहा पर अतिक्रमण से बुरा हाल है। यहां की सड़क पर बड़ी संख्या में रेहड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है। वहीं, पिकेट ड्यूटी वाले भी मुख्य चौराहे पर खड़े रहते हैं। उसके बाद भी इस चौराहे पर पूरे दिन आवाजाही में मुसीबत की स्थिति बनी रहती है।
आपको बता दें कि चकरनगर चौराहा जो कस्बे का मुख्य चौराहा है यहां से होकर मध्य प्रदेश- जालौन-आगरा-औरैया(कानपुर) दिल्ली जैसे महानगरों के छोटे बड़े मझोले वाहन इस चौराहे से होकर आए दिन निकलते रहते हैं जब यह वाहन और उनके स्वामी और ड्राइवर इस चौराहे पर आते हैं तो यहां की यातायात व्यवस्था को देखकर स्थानीय पुलिस को धन्यवाद देते हैं।प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए चले जाते हैं। अब हम यहां पर एक जिक्र करना चाहेंगे कि समय-समय पर जो भी थानाध्यक्ष रहे हैं उन्होंने चौराहे के अतिक्रमण को सदैव साफ सुथरा रखा है लेकिन थाना प्रभारी अतुल कुमार लखेरा जब से आए हैं चौराहे पर आते हैं लेकिन शायद गांधारी पट्टी बांधकर आते हैं रस पीने वाला ठेला,फल बेचने वाले तमाम हथठेला जो बाकायदा सड़क पर एकाधिकार कब्जा किए नित्य की भांति आवागमन में अबरोधक बने हुए हैं।इस समस्या की तरफ इंस्पेक्टर का कोई ध्यान नहीं है और ना कभी इन लोगों से यह कहा कि इस चौराहे को साफ सुथरा रखा जाए। हो सकता है पुलिस की सह से यह अतिक्रमण चौराहे पर किया जाता है, इससे नेताओं की,प्रशासनिक अधिकारियों की यहां तक कि सरकार की भी किरकिरी होती है। क्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस समस्या के निपटारे हेतु मदमस्त कुर्सी पर आसीन थाना प्रभारी की आंखों से गांधारी पट्टी हटावा कर चौराहे को देखने के लिए निर्देशित करेंगे?
पीक आवर में जाम की वजह से वाहन चालकों को चौक पार करने में 15 मिनट से आधा घंटा लग जाता है।
पश्चिमी दिल्ली के इन प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण एक स्थायी समस्या का रूप ले चुका है। समस्या के समाधान