चकरनगर के नेता जीरो सैफई(हैंवरा)के हीरो Etawah Live news
चकरनगर के नेता जीरो सैफई(हैंवरा)के हीरो
स्थानीय नेताओं को टिकट न देने से क्षेत्रभर के लोगों में आक्रोश
चकरनगर/इटावा:ब्लाकप्रमुख चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों को देखते हुए क्षेत्र भर में बड़े पैमाने पर चर्चाएँ बढ़ गयी है।समूचे विकासखण्ड में 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दंगल है। जिसमें समाजवादी पार्टी ने सर्वप्रथम जिले से अपने समर्पित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है जिसके क्रम में चकरनगर विकासखण्ड से सुनीता यादव पत्नि शिवकिशोर यादव (हैंवरा वाले) को टिकट देंकर यहां लोकल के राजनेताओं में अफरा तफरी सी मच गई।
आपको बदा दें कि जिलेभर में पहला ब्लाक है जहां पर आज तक कभी कोई भी विधायक सांसद नही बन पाया है।फिर भी ये पिछड़ा क्षेत्र मुलायम वादी कहा जाता रहा है। ब्लाकप्रमुख के पद पर स्थानीय नेताओं के रूप में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह यादव व सपा युवा नेता लंकू यादव टिकट लेने की फिराक में चल रहे थे। सबसे मजे की बात तो ये है ये तीनो उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के करीबी माने जाते है।लेकिन 27 मई को सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की उसके बाद क्षेत्र भर के लोगों में सपा के प्रति बेहद नारजगी देखने मिल रही है।ऐसा ही नही क्षेत्र भर के लोग भारी संख्या में चकरनगर के प्रतिष्ठित ग्याश्री अतिथि गृह में जमा हुए।जहां पर लगभग 80% बीडीसी भी मौजूद थे तभी बौखलाए बिभिन्न दल से आए क्षेत्र के लोगों ने अपने अपने विचार रखे और लोगो में इस बात की खास चर्चा रही कि स्थानीय दो लोगों ने टिकट की उम्मीद की थी जिस पर पार्टी ने बिल्कुल विचार नही किया और सैफई के नजदीकी हैंवरा निवासी शिवकिशोर यादव की पत्नी को अपना प्रत्यासी बनाकर चकरनगर की जनता के साथ अन्याय करने का काम किया है।भले ही उक्त बाबत को लेकर सैफई और हैंवरा में खुसी की लहर हो लेकिन चकरनगर में सपा के द्वारा लिए गए गलत फैसले पर यहां की जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं।लोग दांत मींसते हुए 2022 के विधान सभा चुनाव में भड़ास निकालने की भी बात कर रहे हैं।