14 जून से रेहड़ी,पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता,आटो,रिक्शा, व बस चालको के लिए शुरू किया जायेंगा टीकाकरण- डीएम
14 जून से रेहड़ी,पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता,आटो,रिक्शा, व बस चालको के लिए शुरू किया जायेंगा टीकारण- डीएम
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती। कोविड-19 टीकाकरण अभियान 14 जून से रेहड़ी, पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता, आटो रिक्शा, रिक्शा व बस चालको के लिए शुरू किया जायेंगा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने आफिस में बूथ बनाकर प्रत्येक दिन कम से कम 100 लोगों का टीका लगवाने का निर्देश दिया है।
उन्होने ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी को निर्देश दिया कि रेहड़ी, पटरी दुकानदार, फल-सब्जी विक्रेता का टीकाकरण कराये जाने के लिए नगर पालिका कार्यालय में सी0वी0सी0 स्थापित कराये। पूरे नगर क्षेत्र में माईक से प्रचार कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि 18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए 2 बूथ स्थापित किया जायेंगा। एक दिन में प्रत्येक बूथ पर 50-50 लोगों का टीका लगाया जायेंगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत फेरीवाला तथा फुटपाथ दुकानदारों का टीका लगवाना सुनिश्चित करें।
उन्होने एआरटीओ को निर्देश दिया है कि आरटीओ आफिस में 2 बूथ बनाकर 18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के कामर्शिएल वाहन चालको, बस, टैक्सी, रिक्शा चालको, ई-रिक्शा चालको का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। दोनो बूथ पर प्रत्येक दिन 50-50 लोगों का टीका लगेगा। सी0वी0सी0 स्थापित करने के लिए टीकाकरण टीम गठित करके अन्य सुविधाओं के साथ निर्धारित स्थल पर पहुॅचाने के लिए उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 56291 लोगों को फर्स्ट डोज लगायी गयी है। कुल 1144684 संभावित आबादी के सापेक्ष यह 4.92 प्रतिशत है। इसमें प्रदेश में जिला 21वे स्थान पर है। उन्होने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 532850 संभावित आबादी के सापेक्ष 167815 लोगों को फर्स्ट डोज (31 प्रतिशत) तथा 22190 को सेकेण्ड डोज (4 प्रतिशत) टीका लगाया गया है। इसमें प्रदेश में जिला 25वे स्थान पर है।