सत्ताधारी पार्टी के नेता ने शिवसेना प्रदेश महासचिव अंकुर श्रीवास्तव को कट्टा बारूद के साथ मिलने की दी धमकी
सत्ताधारी पार्टी के नेता ने शिवसेना प्रदेश महासचिव अंकुर श्रीवास्तव को कट्टा बारूद के साथ मिलने की दी धमकी
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। बस्ती जनपद बेलवा गाड़ी के रहने वाले शिवसेना प्रदेश महासचिव अंकुर श्रीवास्तव को कट्टा गोली बारूद के साथ मिलने के लिए शासन सत्ता में बैठे बीजेपी विधायक के करीबी द्वारा धमकी दी गई। धमकी भरा ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर हुआ वायरल अंकुर श्रीवास्तव ने राजधानी लखनऊ के थाना गोमती नगर में लिखवाया एफ आई आर। घटना 7 तारीख की है। फोन करने वाला विक्की पांडे विधायक शैलेंद्र सिंह उर्फ सैलु का करीबी बताया जा रहा है। दर्शल कुछ दिन पहले अंकुर श्रीवास्तव के कंपनी में काम करने वाला अजीत कुमार श्रीवास्तव के ऊपर 420 419 का मुकदमा दर्ज कराया था जिससे बौखलाया अजीत ने ₹80000 का दूसरे के द्वारा ब्लेम लगाते हुए अंकुर श्रीवास्तव के ऊपर भी मुकदमा दर्ज कराया, तकरीबन एक करोड़ 52 लाख रुपए के गमन का आरोप अजीत के ऊपर अंकुर श्रीवास्तव द्वारा लगाया गया है पुलिस अजीत को ढूंढ रही है। किसी तरह अपने आप को इस दलदल से निकालने के लिए मुकदमे बाजी शुरू हो गई। अजीत श्रीवास्तव यही नहीं रुके अपने करीबी सत्ताधारी पार्टी के विधायक के दोस्त से अंकुर श्रीवास्तव के पास फोन करा कर धमकियां भी दिलवाए कि अगर अगर पीछे नहीं हटे तो गोली कट्टा बारूद से आपसे मिलेंगे। इस धमकी के कारण अंकुर श्रीवास्तव काफी डरे और सहमे हुए हैं उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई अपने जानमाल के सुरक्षा के लिए थाने में तहरीर दी धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। देखना यह हैअब पुलिस क्या कार्रवाई करती है