जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का किया निरीक्षण
-10 जुलाई तक पूर्ण कर विभाग को स्थानान्तरित करने का दिया निर्देश
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आईटीआई परिसर में निर्माणाधीन ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। उन्होने इसे 10 जुलाई तक पूर्ण कर विभाग को स्थानान्तरित करने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बिजली कनेक्शन कार्य तत्काल पूरा किया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को चालू करने के लिए परिवहन आयुक्त का निर्देश प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश का दूसरा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है, जो पूर्ण हो रहा है। उन्होने परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिया कि प्रशासनिक भवन के लिए फर्नीचर मंगवाना शुरू करें।
रू० 04 करोड़ 23 लाख की लागत से बन रहे इस इंस्टीट्यूट में प्रशासनिक भवन, पेन्ट्री रूम, गार्ड रूम, बाउण्ड्रीवाल, बोरिंग, रेनवाटर, हार्वेष्टिंग, ट्रैक, गे्रडिएन्ट, टेस्ट ट्रैक, कंट्रोल रूम, हाईमास्टलाइट, एलेक्ट्रिकल पोल, इण्टरलाकिंग टाइल्स का कार्य पूरा कर लिया गया है। पेड कटने के बाद टू व्हीलर ट्रैक का निर्माण प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव, अर्थ एंव संख्याधिकारी टीपी गुप्ता, यू0पी0आर0एन0एस0एस0 के परियोजना प्रबन्धक मंसूर अहमद, एआरटीओ एके चौबे उपस्थित रहें।