डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
डीजल पेट्रोल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
हरैया । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पी0सी0सी0 सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरैया व नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी हरैया द्वारा नई तहसील के बगल यस आर पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पी0सी0सी0 सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि इस महामारी के बीच पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है ।ईंधन की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि ऐसे समय हो रही है, जब आम जनमानस कोविद19 की दूसरी लहर के प्रभाव से जूझरहहा हैं ।इससे अंततः सभी घरेलू सामानों आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित होना निश्चित है ।पिछले 13 महीने में पेट्रोल ₹25 72 पैसे और डीजल ₹30 93 पैसे लीटर की वृद्धि हुई है ।इस साल पिछले 5 महीने में 43 बार वृद्धि दर्ज की गई है ।यह केंद्र सरकार द्वारा की गई अत्याधिक सार्वजनिक लूट का उदाहरण है ।वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ।यह सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण देकर आम जनमानसककी जान खतरे में डालने पर तुली हुई है। हम कांग्रेस जन इनकी किसान मजदूर नौजवान कर्मचारी विरोधी नीतियों को आम जनमानस उजागर करके आने वाले चुनाव में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का प्रयास करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी हरैया के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय पांडेय, अजय प्रताप सिंह एडवोकेट ,प्रभारी सचिव आलोक तिवारी ,देवी प्रसाद पांडेय, राकेश त्रिपाठी ,घनश्याम शुक्ला, विजय प्रकाश शुक्ला, राज कपूर ,दीनानाथ दुबे ,जय शंकर पांडेय, गुड्डू बाबा, रूद्र प्रताप ,राम भजो तिवारी, राम शंकर चौहान, राम मणि शुक्ला ,रामचंद्र यादव एडवोकेट, प्रेम कुमार पांडेय, हरिशंकर पांडेय, कनिक राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।