मिशन - 2022 में 300 के पार की रणनीति को साकार करने के लिए जिले के 2118 बूथों को सक्रिय कर फुलप्रूफ बनाना है : शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री भाजपा* sultanpurnews - Sunshine samay सनशाइन समय

मिशन - 2022 में 300 के पार की रणनीति को साकार करने के लिए जिले के 2118 बूथों को सक्रिय कर फुलप्रूफ बनाना है : शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री भाजपा* sultanpurnews

*मिशन - 2022 में 300 के पार की रणनीति को साकार करने के लिए जिले के 2118 बूथों को सक्रिय कर फुलप्रूफ बनाना है : शंकर गिरी, प्रदेश मंत्री भाजपा* 

[ *कार्यकर्त्ताओं को गांव-गांव,घर-घर जाकर लोगों के भ्रम को दूर कर वैक्सीनेट कराना एवं सरकार की योजनाओं का लाभ वंचितों तक पहुँचाना है : डाॅ आरए. वर्मा* ]
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक पखवारे में होने वाली कामकाजी वर्चुअल बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी की उपस्थित में संपन्न हुई।बैठक में पिछले बैठक की कार्ययोजना की समीक्षा की गयी। बैठक में पार्टी नेतृत्व द्वारा तय किए गये आगामी माह के लिए चार कार्यक्रम सीएससी - पीएससी को गोद लेना, पोस्ट कोविद सेंटर बनाना, कोविद वैक्सीनेशन हेतु जनजागरण अभियान एवं सरकार की वेलफेयर स्कीम का लाभ वंचितों तक पहुँचाने के कार्यक्रम तय किये गये। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी ने कहाँ मिशन-2022 में 300 प्लस की रणनीति को साकार करने के लिए जिले के 2118 बूथों व 372 सेक्टरों को सक्रिय व मजबूत कर फुलप्रूफ बनाना होगा। उन्होंने पिछली बैठक में जिला पदाधिकारी से सभी 2118 बूथों के बूथ अध्यक्षों से दूरभाष पर सीधे वार्ता करने के लिए कहा था।उन्होंने आज सभी जिला पदाधिकारियों से बूथों पर की गई वार्ता की समीक्षा की।शंकर गिरी ने बताया कि उन्होंने भी 372 सेक्टरों में से 190 सेक्टर संयोजकों से दूरभाष पर सीधी वार्ता हो चुकी है।शेष सेक्टर संयोजकों से भी जल्द वार्ता पूरी होगी। 
उन्होंने जिला पदाधिकारियों से आगामी माह के कार्यक्रमों को पूरी तन्मयता से जुटकर पूरा करने का आह्वान किया।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी नेतृत्व ने आगामी माह के लिए चार कार्यक्रम तय किये है। पहला कार्यक्रम सांसद , विधायक एवं जिले के प्रमुख नेताओं को सीएससी एवं पीएससी को गोद लेकर स्वचछता, रंगाई- पोताई व अन्य चिकित्सीय व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करना है।इसमें गैर सरकारी संगठन का सहयोग भी लिया जाना है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व जिला उपा.आनन्द द्विवेदी को दी गयी है। दूसरा कार्यक्रम पोस्ट कोविद सेंटर बनाना है। इसकी जिम्मेदारी जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, आलोक आर्या एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ रामजी गुप्ता को सौपी गयी है।इस कार्यक्रम के तहत जल्द ही हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जायेगा। तीसरे कार्यक्रम के तहत कोविद वैक्सीनेशन हेतु जनजागरण अभियान चलाना है।इस कार्यक्रम के तहत गांव- गांव, घर-घर जाकर लोगों के भ्रम को दूर करके सभी को वैक्सीनेट कराना है।इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं जिला उपा. प्रवीन कुमार अग्रवाल को सौपी गयी है। चौथा कार्यक्रम सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचितों तक पहुँचाना है।इस कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की सुविधाओं का लाभ दिलाना है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला महामंत्री संदीप सिंह एवं जिला मंत्री आशीष सिंह रानू को सौपी गयी है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया की वर्चुअल जिला बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी एवं आभार जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश ने प्रकट किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, संदीप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, आनन्द प्रकाश द्विवेदी, सुनील वर्मा, संजय सिंह त्रिलोकचंदी,आलोक आर्या, जिला मंत्री आशीष सिंह, प्रदीप शुक्ला, विवेक सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज मौर्या, पूजा कसौधन,राजेश सिंह , प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी एवं सह प्रवक्ता अशोक सिंह मौजूद रहें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url