अब वक्त आ गया है की प्रकृति के साथ चलने की आदत डाली जाए--दिनकर सिंह*sultanpurnews
*अब वक्त आ गया है की प्रकृति के साथ चलने की आदत डाली जाए--दिनकर सिंह*
सनशाइन समय महेंद्र सोनी
सुल्तानपुर।विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मा.भिखारी प्रजापति जी के निर्देश पर सुल्तानपुर संगठन भी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को हिंदू स्वाभिमान सप्ताह के रूप में मना रहा है,,जिला अध्यक्ष दिनकर सिंह ने बताया कि ४ जून से १० जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रकृति का महत्व एवं उससे जुड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा,,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने बताया कि उसी श्रृंखला में जनपद शाखा द्वारा ५ जून को वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम एवं ६ जून को सीता कुंड धाम पर योगा कार्यक्रम आयोजित करके उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया की वृक्ष,जल,जंगल,जमीन की आवश्यकता मानव जीवन के लिए जरूरी है और इसका संरक्षण करने का दायित्व सभी का है,,कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधाकर सिंह ,प्रदेश पदाधिकारी बृजेश नारायण सिंह,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन,राजेश पाठक,राजमणि मिश्रा,डॉ सी. डी. सिंह,सचिन पांडेय,दाऊजी,सोनू,अजय वर्मा,अमित कसौंधन, संतोष तिवारी,विनीत मिश्रा,राकेश आदि।।