आजाद समाज पार्टी ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए,अभ्यार्थियों को लेकर सौंपा ज्ञापन
आजाद समाज पार्टी ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए,अभ्यार्थियों को लेकर सौंपा ज्ञापन
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती ।जनपद के भीम आर्मी समर्पित आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश आर्य आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रपति को समर्पित जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन देते हुए उन्होंने मांग किया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों के चयन 69हजार पदों पर भर्ती की अधिसूचना विज्ञापन प्रकाशित किया गया था जिसमें लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की धज्जियां बड़े पैमाने पर उड़ाई गई, ओबीसी को 27% आरक्षण की जगह 3.86% और अनुसूचित जाति वर्ग को 21% की जगह 16% आरक्षण प्राप्त हुआ जिसमें लगभग 15हजार अनारक्षित सीटो को एमआरसी प्रक्रिया द्वारा रोका जा रहा है, आरक्षण घोटाले से परेशान होकर 55 अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग की है यह अत्यंत दुखदाईक है इस संबंध में आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश आर्य ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया मामले में आरक्षण के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई ,सही अनुपालन ना होने पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम आज जिला अधिकारी बस्ती कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया मौजूद रहे पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता