पुलिस ने मुठभेड़ में गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार,अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला है सत्य प्रकाश सिंह गाजा माफिया - Sunshine samay सनशाइन समय

पुलिस ने मुठभेड़ में गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार,अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला है सत्य प्रकाश सिंह गाजा माफिया

पुलिस ने मुठभेड़ में गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार,अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला है सत्य प्रकाश सिंह गाजा माफिया
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती । आज प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय फोर्स व प्रभारी स्वाट मय टीम के साथ गड़हा गौतम अंडर पास के पास गड़हागौतम मे हुई चोरी के सम्बन्ध मे सम्भावित अपराधियों के सम्बन्ध में आपस में बात चीत कर रहे थे की अचानक बस्ती की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी जो पास आते ही चालक अचानक ब्रेक लेते ही पीछे मुड़ने लगा , शक के आधार पर रोका व टोका गया तो लड़खड़ाते हुए मोटर साइकिल से गिर पड़ा पुनः उठकर भागने लगे , पुलिस द्वारा पीछा करके ललकारा गया तो उनमें से आवाज आयी की मारो सालों को पुलिस वाले है। नही तो पकड़े जाएंगे इस पर उनमें से एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से हम पुलिस वालों की तरफ लक्ष्य करके फायर कर दिया  पुलिस वाले हिकमत अमली से लेट कर अपने को बचाते हुए दो व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर  समय करीब 01:20 बजे रात्रि पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्तियों को उनके मोटरसाइकिल जहां पर पास में एक प्लास्टिक का बोरा भी मौजूद है, बोरा के बारे में पूछा गया तो दोनों ने कहा कि साहब इसमें नाजायज गांजा है इसलिए हम लोग डर कर भाग रहे थे।पूछताछ पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि बोरे में 22 Kg गांजा है जिसे हम दोनों सत्य प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 रणजीत सिंह निवासी लाड़लापुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर से खरीद कर हरैया ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया हमारा साथी सत्य प्रकाश सिंह की मदद से हम लोग ये कार्य करते है  पालजी गौतम द्वारा बताया गया कि मोटरसाइकिल हीरो HF डिलक्स गाड़ी नं0 UP-51 AF-0969 जो मौके पर पड़ी है यह मेरी है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत लगभग 4,40,000हजार है। 12 बोर का एक सलाहा, एक खाली खोखा कारतूस 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर दो मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल  पुलिस ने बरामद किया है। गांजा तस्कर रवि चौहान उर्फ गुड्डू पुत्र रामपाल चौहान जो मुरादीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती का निवासी बताया जा रहा है।वही उसका दूसरा साथी पाल जी गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी शेखपुरा थाना वाल्टरगंज का बताया जा रहा है। यह दोनों मिलकर पूरे जिले में गांजा सप्लाई करते है
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url