जिला महिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड व प्रसव केंद्र में भरा पानी
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती। जिले में भारी बारिश के कारण जिला महिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसव केंद्र तक पानी भर गया है। बारिश ने नगर पालिका की पोल खुल के रख दी है।
भारी बारिश के कारण जिला महिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसव केंद्र तक पानी भर गया। जिससे मरीजों से लेकर तिमारदारों तक सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बारिश का पानी वार्ड से लेकर प्रसव केंद्र और लेबर रूम सहित चिकित्सालय परिसर में भर गया। मरीजों के तीमारदार व चिकित्सालय के कर्मचारी इसी बारिश के पानी में आने- जाने को मजबूर दिखे, इतना ही नहीं चिकित्सालय के बाहर भी भारी मात्रा में बारिश का पानी इकट्ठा रहा, जिससे लोगों का आना- जाना भी दुभर रहा।
आप को बता दें, जिले में हुई इस बारिश से जिला महिला चिकित्सालय परिसर से लेकर महिला डिलेवरी रूम, लेवर रुम, रिस्पेशन और सर्जिकल वार्ड सहित इमरजेंसी वार्ड के अन्दर चारों तरफ गन्दा पानी भर गया. सवाल यह है जब जिले के महिला चिकित्सालय की व्यवस्था ऐसी है, जहां ज्यादातर बच्चे जन्म लेते हैं और उनका इलाज होता है. ऐसे में जिला प्रशासन कोविड की तीसरी लहर से क्या ऐसे ही बचा पाएगी, अब देखना ये है कि इन मुसीबतों को झेलने के बाद जिला प्रशासन चिकित्सालय के जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है? और किस तरह की तैयारी करता है?
