राजपुर क्षेत्र में वेक्सीन के प्रति लोगो मे उत्साह
राजपुर क्षेत्र में वेक्सीन के प्रति लोगो मे उत्साह।
| पत्रकार आनंद पाण्डेय वैक्सीन लगवाते हुए |
चकरनगर कस्बा राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव-गांव टीकाकरण किया जा रहा है। काफी संख्या में लोगों ने कैंप में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। स्थानीय पत्रकार आनन्द पाण्डेय ने वैक्सीन को लेकर सभी गांव के लोगों को जागरूक किया। राजपुर सी एच सी पर पहुंचकर वैक्सीनेशन की प्रथम डोज ली, सभी गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी कैम्प लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। सभी से अपील की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। खुद भी सुरक्षित रहें परिवार को भी सुरक्षित रखें। कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों द्वारा तीसरी लहर बताई जा रही है। हम सभी लोग इसका बचाव करें। वैक्सीन के प्रति लापरवाही ना करें।सरकार के नियमों का पालन करें। आनन्द पाण्डेय ने बताया वैक्सीन लगवाने के बाद हम स्वस्थ व सुरक्षित है। गांव में सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की व राजपुर सी एच सी पर वैक्सीन लगवाने वालो मे सूर्यकांत शुक्ला, अमरीश, रमन की चौहान, उमेश तिवारी, रविन्द्र यादव, रजत गुप्ता आदि सहित सैकड़ो ने वैक्सीन लगवाई।
