खरीफ फसल हरदिया रोग से बचाने के लिए कृषि उपनिदेशक ने कार्यशाला का किया आयोजन - Sunshine samay सनशाइन समय

खरीफ फसल हरदिया रोग से बचाने के लिए कृषि उपनिदेशक ने कार्यशाला का किया आयोजन

 

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

खरीफ़ की प्रमुख फसल धान में लगने वाले फाल्स स्मट हरदिया रोग के संदर्भ में कृषको को जागरूक करने तथा उन्हें उपचार की विधि के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से तथा संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु खेतों में चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण हेतु क्षेत्रीय कर्मचारियों के लिए सूक्ष्म कार्य योजना बनाई गई है, जिसमें उन्हें प्रत्येक ग्राम में कृषकों के साथ चौपाल कर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस संदर्भ में कृषि भवन सभागार में समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन कर उनका आमुखीकरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बस्ती मंडल के उप निदेशक (कृषि रक्षा) डॉ राम बचन के द्वारा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धान में लगने वाले फाल्स स्मट (हरदिया रोग) विषय के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में कृषकों के मध्य इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा सभी कृषको को बीज शोधन एवं भूमि शोधन के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त फसल के सुरक्षात्मक उपायों के बारे में भी कृषकों को जानकारी दें। 


कार्यशाला में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उप निदेशक कृषि डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण के बारीकियां सिखाते हुए उन्हें बताया कि एक सप्ताह के चूहा नियंत्रण कार्यक्रम को सही प्रकार से कृषकों को सिखाया जाए जिससे कृषक चूहा नियंत्रण की प्रभावी कार्यवाही कर सकें।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी से आग्रह किया कि कृषकों को संचारी रोग के नियंत्रण के संबंध में मच्छर रोधी पौधों के बारे में भी बताया जाए, जिसे लगाकर कृषक अपने घर के आस-पास एवं खेतों में मच्छर को कम कर सकें। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में समस्त संबंधित कर्मचारियों को इस लिए भी प्रशिक्षित किया गया कि वे गांव में लगाने वाले चौपालों में पराली प्रबंधन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि के संदर्भ में भी कृषकों को जानकारी दें। 

कार्यशाला में जनपद के सभी तकनीकी कर्मचारी जिसमें प्राविधिक सहायक वर्ग बी, प्राथमिक सहायक वर्ग सी, खंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त वरिष्ठ तकनीकी सहायक अजय कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ तकनीकी सहायक हेरम्ब त्रिपाठी भी उपस्थित रहे तथा कर्मचारियों को विशेष संदर्भ में जानकारी दी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url