संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी - महेश शुक्ल - Sunshine samay सनशाइन समय

संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी - महेश शुक्ल

 -किया दावा सबके सहयोग से जीतेंगे चुनाव

रिपोर्ट मनीष मिश्रा

बस्ती।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में बताया कि पार्टी ने संजय चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव हेतु प्रत्याशी अधिकृत किया है।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये महेश शुक्ल ने कहा कि अधिकांश जिला पंचायत सदस्य  जनपद को विकसित किये जाने की दृष्टि से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हैं। कहा कि पार्टी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। भाजपा निष्पक्ष चुनाव की पक्षधर है। दावा किया कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में विजय हासिल करेगी। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी संजय चौधरी, सुशील सिंह, राम चरन चौधरी, विमल पाण्डेय, विश्वनाथ गिरी आदि उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url