मृत शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ व आश्रित नौकरी के पत्रावलियों का शीघ्रता से निस्तारण हो: संजय द्विवेदी - Sunshine samay सनशाइन समय

मृत शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ व आश्रित नौकरी के पत्रावलियों का शीघ्रता से निस्तारण हो: संजय द्विवेदी


संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिला माध्यमिक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती।शिक्षक समस्याओं को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी से मिला। मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि  कोरोना से मृत शिक्षकों के पेंशन, जीपीएफ व आश्रित नौकरी के पत्रावलियों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाय। जनपदवार पदोन्नति, चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान की पत्रावलियों की समीक्षा कर निस्तारण कराया जाय। राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन व बकाया एरियर का भुगतान कराया जाय।

संजय द्विवेदी ने कहा कि जनपदवार एनपीएस अंशदान   की कटौती का अपडेट, प्रान एकाउंट का एलाटमेंट व लेजर निर्माण की कार्रवाई कराई जाय। वित्तविहीन शिक्षकों के संदर्भ में यह सुनिश्चित किया जाय की उनके नियमिय मानदेय का भुगतान स्कूल संचालकों द्वारा किया जा रहा या नही।

संजय द्विवेदी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक सन्तकबीरनगर के संरक्षण में शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। उनके द्वारा शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नही किया जा रहा। उमरिया, सिरसी, पीबी बालिका व हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज खलीलाबाद के प्रकरणों में जानबूझ कर कार्रवाई नही की जा रही है।

प्रतिनिधि मंडल में मण्डल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, गिरिजनन्द यादव, मोहिबुल्लाह खां, महेश राम, जयहिंद, विंध्याचल सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश तिवारी, आफताब आलम, विनोद चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url