पुलिस द्वारा ग्राम खैरा मे हुई हत्या में दो पुरुष एक महिला को किया गया गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

पुलिस द्वारा ग्राम खैरा मे हुई हत्या में दो पुरुष एक महिला को किया गया गिरफ्तार


रिपोर्ट /जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा आज थाना सोनहा जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 धारा 34, 302, 201,120(B) IPC से सम्बंधित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 महिला अभियुक्ता को दुबौली चौराहे से समय करीब 05:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया घटना दिनांक 23.06.2021 को पतिराम मिश्रा पुत्र रामहित निवासी ग्राम करौता उर्फ करनपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती द्वारा थाना सोनहा जनपद बस्ती पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे भाई बलराम निषाद पुत्र रामहित के पास मात्र एक लड़की है जिसकी शादी 30 नवम्बर 2020 को अरविन्द निषाद पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम पठान टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के साथ हुई थी । दिनांक 21.06.2021 को अरविन्द निषाद के पिता बलिराम के ससुराल में बलिराम के साले के लड़की की शादी थी जिसमें दो-तीन दिन पहले से मेरे भाई की पत्नी गयी थी तथा मेरा भाई बलिराम व उसका दामाद अरविन्द निषाद तथा भाई की लड़की भी गयी थी और वहाँ मै भी शादी मे गया था जहाँ से करीब 21.00 बजे रात्रि को निमत्रंण देकर घर वापस चला आया । लड़की के जयमाल के समय रात्रि करीब 01.00 बजे तक मेरा भाई शादी मे मौजूद थे जो कि उसके बाद अपनी मोटर साइकिल जो कन्हैया के नाम से है जिसका गाड़ी नं0  UP 51 AZ 4616 से घर वापस आ रहे थे । दिनांक 22.06.2021 को सुबह करीब 06.00 बजे मेरे भाई बलिराम के मरने की सूचना मिली तो हम लोग भानपुर से रुधौली जाने वाले रोड पर ग्राम खैरा पुलिया के पास गये तो देखे कि मेरा भाई मोटर साइकिल पर मृत अवस्था मे था जिसके सर मे चोट लगी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सोनहा जनपद बस्ती पर धारा 302 IPC  पंजीकृत किया गया।पूछताछ करने पर अभियुक्त अरविन्द निषाद उर्फ सुदामा उर्फ छोटू पुत्र रामगोपाल द्वारा बताया गया कि मृतक बलिराम का अपनी पत्नी से मधुर सम्बन्ध न होने के कारण उसकी पत्नी लगभग 18 वर्ष तक अपने मायके मे रही जिसके बाद वह अपनी पत्नी को घर लेकर आया जिसके बाद भी दोनों के बीच सम्बन्ध अच्छे नही थे । बलिराम का मधुर सम्बन्ध अपने भाई श्रीराम जिसकी मृत्यु हो चुकी है की पत्नी व बच्चों से था जिनके पास वह रहता व खाता-पीता था । वह हम लोगों से भी अच्छा  सम्बन्ध नही रखता था और हम लोग चाहते थे कि उसकी जमीन जायदाद हम लोगो को मिल जाये लेकिन बलिराम देने के लिए तैयार नही था,  जिससे हम लोगो को विश्वास हो गया कि वह अपनी सम्पत्ति हम लोगो को न देकर अपने भाई को दे देगा जिसके कारण  हम लोगों ने बलिराम को मारने की योजना बनायी व दिनांक 21.06.2021 को मेरी पत्नी के ननिहाल मे मामा की लड़की की शादी मे बिना कार्ड दिये ही सम्मलित हुए जहाँ मेरी पत्नी के पिता बलिराम भी मौजूद थे । लड़की के जयमाल होने के बाद जब बलिराम अपनी मोटर साइकिल से घर जा रहा था तो पूर्व योजना के अनुसार मै और मेरा मित्र राहुल निषाद मोटर साइकिल से बलिराम का पीछा किये और भानपुर से रुधौली जाने वाले रोड पर खैरा पुलिया के पास सुनसान स्थान देखकर उसके सिर पर बाका से प्रहार कर हत्या कर दिये ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url