बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य सुचिता चतुर्वेदी ने की समीक्षा बैठक
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती।मण्डल के कई अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की, सुचिता चतुर्वेदी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की इस बैठक का मुख्य उद्येश कोविड से प्रभावित हुए परिवार के बच्चे जो निराश्रित हुए या एकल बचे उन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा संचालित बाल सेवा योजना की समीक्षा की गई, सभी डिपार्टमेंट में क्वारडिनेशन बने इस के लिए समीक्षा बैठक की गई, बच्चों के लिए सरकार की बहोत सी योजनाएं हैं जो एक मिसाल साबित हो सकती हैं, बच्चों के पुनर्वासन के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन कभी कभी ऐसा होता है की एक बच्चे को एक ही योजना का लाभ मिल सकता है, और अन्य योजना का लाभ नहीं मिल सकता, यहां की समीक्षा बैठक में यह निकल कर सामने आया की बाल सेवा योजना से वो बच्चे लाभांवित होंगे जिन बच्चों के पास कोविड का सर्टिफिकेट होगा, लेकिन बहोत से बच्चे ऐसे भी हैं जिन के परिवार में कोविड से डेथ हुई लेकिन उन के पास कोविड की सर्टिफिकेट नहीं हैं, ऐसे बच्चों के स्पानशरशिप योजना का लाभ देने की बात कही गई है, अगर वो बाल श्रम विभाग से जुड़े हैं तो उन्हें बाल श्रम विद्या योजना से लाभ दिया जाएगा, अगर उन के पास राशन कार्ड नहीं है बिधवा पेंशन योजना और कन्या सुमंगला योजना है तो जितनी भी सरकार की योजना है कैसे भी किसी भी तरह से इन बच्चों को लाभांवित करना है
