सड़क दुर्घटना में युवक की मौत Accident - Sunshine samay सनशाइन समय

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत Accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
 संवाददाता रिचा तिवारी  इकदिल,इटावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला नया मौजा कुंवरपुर भटपुर थाना इकदिल के निवासी कायम सिंह पुत्र श्याम सिंह उम्र 38 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव नगला नया जा रहे थे तभी रीतौर रोड इक्का पेड़ के सामने से नगला नया को जाने वाले रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इकदिल पुलिस द्वारा जिला अस्पताल मोतीझील ले जाया गया जहां उनको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । कायम सिंह यादव खेती का काम करते थे और अपने पीछे अपनी पत्नी सावित्री देवी उम्र लगभग 35 वर्ष, एक बेटी 15 वर्ष बेबी, अंकित 13 वर्ष, सुमित 10  वर्ष, विष्णु 8 वर्ष को रोते बिलखते छोड़कर चले गए ।पंचनामा की कार्रवाई एस आई श्री कृष्ण सिंह द्वारा की गई है ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url