ई पाठशाला से सीखेंगे बच्चे,बदलेगी तस्वीर- आनंद कर पांडे प्राचार्य डायट bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

ई पाठशाला से सीखेंगे बच्चे,बदलेगी तस्वीर- आनंद कर पांडे प्राचार्य डायट bastinews

ई पाठशाला से सीखेंगे बच्चे,बदलेगी तस्वीर- आनंद कर पांडे प्राचार्य डायट
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बस्ती द्वारा आयोजित ई पाठशाला फेज 4 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समस्त एसआरजी ए आर पी डायट प्रवक्ता के साथ गूगल मीट की गई इस बैठक का उद्घाटन करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक आनंद कर पांडे ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा पिछले कुछ महीने हम सभी के लिए कठिन है परंतु ऐसे समय में सभी द्वारा जिस प्रकार एक दूसरे को सहयोग दिया गया है वह सराहनीय है ऐसे में वर्तमान समय में ही पाठशाला की नई श्रृंखला शुरू की जा रही है इस नई श्रृंखला में हम सबसे मजबूत कड़ी के रूप में जुड़ेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने ई पाठशाला फेज 4 के लिए सभी अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रेषित की और हर संभव सहयोग देने को कहा गूगल मीट का संचालन एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया सर्वप्रथम एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने ई पाठशाला फेज फोर से सभी प्रतिभागियों को परिचित कराया और कहा ई पाठशाला की यह श्रृंखला मुख्य रूप से पांच घटकों को शामिल करती है पढ़ाई के लिए सामग्री अध्यापक अभिभावक का जुड़ाव समुदाय को जोड़ना और सहयोग कैसे लेना और यह मेंटरिंग प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक प्रतियोगिता पर चर्चा की इसी क्रम में एसआर जी अंगद प्रसाद पांडे ने ई पाठशाला के अंतर्गत प्रेषित विषय वार शैक्षणिक सामग्री की पहुंच, विद्यालय विकास योजना तथा क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत चर्चा की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ रवि नाथ ने दीक्षा एप प्रेरणा लक्ष्य ऐप रीड अलांग एप के डाउनलोड और इसके अनुप्रयोग पर विस्तृत चर्चा की एसआरजी सर्वेष्ट मिश्रा ने फाऊंडेशनल लर्निंग एंड न्यूमैरेसी और रेमेडियल टीचिंग पर विस्तृत जानकारी दी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रवक्ता कुलदीप चौधरी ने प्रेरणा साथी की पहचान उनका चयन और उनकी जानकारी को डिजिटली डाउनलोड कैसे किया जाए पर विस्तृत चर्चा की अंत में प्रतिभागियों से प्रश्न सुझाव तथा विचार आमंत्रित किया गया जिसे डायट प्रवक्ता तथा एसआरजी टीम द्वारा शंका समाधान किया गया और प्राचार्य आनंद कर पांडे द्वारा बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई बैठक में मुख्य रूप से डीसी सुनील त्रिपाठी, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान प्रवक्ता रिचा शुक्ला संदीप प्रजापति अमन सेन, ए आर पी राकेश पांडे जय प्रकाश श्रीवास्तव अजीत सिंह राम शंकर ओझा अनिल पांडे गिरजेश सिंह राज कुमार बरनवाल उदय प्रताप सिंह सूर्य प्रकाश शुक्ला अंबिका प्रसाद पांडे संतोष पांडे अविनाश शुक्ला राम शंकर पांडे अविनाश दुबे रमेश चौधरी वीरेंद्र पांडे अजय श्रीवास्तव रमेश चंद्र शुक्ला अभिनव उपाध्याय गरिमा श्रीवास्तव रवि प्रकाश श्रीवास्तव आशुतोष पांडे किरण सिंह मंजू यादव नीलम पांडे दीपक पांडे उमाकांत राकेश बौद्ध राकेश चंद्र मिश्रा प्रदीप जयसवाल जय प्रकाश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url