डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके वेतन रोकने के दिए निर्देश bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके वेतन रोकने के दिए निर्देश bastinews

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके वेतन रोकने के दिए निर्देश
सनशाइन  समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 का कप्तानगंज में 48, रूधौली में 47 तथा मरवटिया में 44 सैम्पल मिसमैच प्राप्त होने पर इसके लिए जिम्मेदारी तय करने तथा उनका वेतन रोकने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया है। एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर विकास भवन में कोविड-19 की समीक्षा में उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि कोविड-19 का सैम्पल तैयार करने, डिस्पैच करने, सीएमओ कार्यालय में प्राप्त कराने के लिए प्रत्येक चिकित्साधिकारी लिखित में कर्मचारी की ड्यिूटी लगाये तथा स्वयं भी इसका निरीक्षण करें। 
      उन्होने कहा कि कोविड-19 का सैम्पल एकत्र करने में आरआरटी टीम, सैम्पल टीम तथा अन्य संसाधन लगाये जाते है। किसी एक कर्मचारी के कारण सारी मेहनत पर पानी पड़ जाता है। इसे बर्दाश्त नही किया जायेंगा और अब लापरवाही पाये जाने पर दोषी कर्मचारी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी पर कार्यवाही की जायेंगी। 
     उन्होने कहा कि ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती मरीजो से तथा होमआईसोलेशन में रह रहे संक्रमित व्यक्तियों से फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओ का निस्तारण किया जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि होमआईसोलेशन वाले 151 संक्रमित व्यक्तियों से वार्ता की गयी है। सभी को मेडिसिन किट प्राप्त हो गयी है। उन्होने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में तैनात 1050 शिक्षको की सूची तैयार की जा रही है, जिनका टीकाकरण कराया जायेंगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में तैनात अन्य कर्मचारियों का भी सूची तैयार कर लिया जाय ताकि उनका टीकाकरण कराया जा सकें। 
     उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि गुरूवार को अपने कार्यालय में टीकाकरण सेशन आयोजित कराये तथा सभी कर्मचारियों, कोटेदारों का टीका लगवाना सुनिश्चित करें। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावको की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने उनके कार्यालय में टीकाकरण के लिए दो टीम तैनात करने के लिए अर्बन के नोडल डाॅ0 एके कुशवाहाॅ को निर्देशित किया है। 
बैठक में सीडीओ डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार, डाॅ0 आलोक कुमार, डाॅ0 सोमेश श्रीवास्तव, डाॅ0 फखरेयार हुसैन, डाॅ0 सीके वर्मा, डाॅ0 एके कुशवाहाॅ, डाॅ0 आरके हलदार, रमन मिश्र, जगदीश शुक्ल एंव कंट्रोल सेण्टर के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url