अंशुल चौहान बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष। - Sunshine samay सनशाइन समय

अंशुल चौहान बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष।

चकरनगर/इटावा: एकीकृत राजपूत संगठन ने पूरे भारत मे करणी सेना तैयार की है जिसमें गौ रक्षा से लेकर क्षत्रिय समाज के खिलाफ किसी भी प्रकार के हो रहे अत्याचारों पर विरोध प्रदर्शन भी करते है।काफी दिन पहले करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्या चौहान सहित पूरी कार्यकारणी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भंग कर दी गयी थी उसके बाद आज चंदेल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष व महेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में अंशुल चौहान ग्राम तेजपुरा,चकरनगर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।तो वहीं जिलाध्यक्ष ने समूचे जिले में करणी सेना में भारी संख्या में राजपूताना युवा जोड़ने का काम करेंगे।तथा गायों की रक्षा के साथ साथ राजपूतों के खिलाफ अत्याचारों की लड़ाई भी लड़ेंगे ।उक्त मौके पर  विश्वनाथ सिंह,संजय चौहान, मुकेन्द्र सिंह,राजा ठाकुर,प्रदुमन सिंह,अन्नू सिंह,रोहित चौहान आदि ने मनोनीति जिलाध्यक्ष का स्वागत कर खुशी जाहिर की है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url