गंगा दशहरा के पावन पर्व पर इस वर्ष करें योग, यज्ञ व स्वाध्याय का ज्ञान गंगा में स्नान bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर इस वर्ष करें योग, यज्ञ व स्वाध्याय का ज्ञान गंगा में स्नान bastinews

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।योग और आयुर्वेद जीवन का आधार हैं तथा यज्ञ इसका प्राण है। कल आज मंडल के सभी आर्य समाज मंदिरों व लोगों के घरों में व्यापक रूप से यज्ञ व योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस का महोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने लोगों से अपने घर पर यज्ञ करने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय ने  मुरकट्टी गांव में यज्ञ कराते हुए कहा कि घर घर यज्ञ कराना है वैक्सीन भी लगवाना है इस संकल्प के साथ आर्य समाज गांव-गांव में यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित करेगा ही साथ लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित करता रहेगा। 
अंतिम व्यक्ति तक के वैक्सीन लगवाने तक यह प्रयास विभिन्न रूपों में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज गंगा दशहरा का पावन पर्व है लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर में रहकर ही इस वर्ष योग, यज्ञ व स्वाध्याय की ज्ञान गंगा में स्नान करें, व अपने पूर्वजों द्वारा निर्धारित सोलह संस्कारों को अपनावें। दूसरी टोली में आचार्य देवव्रत आर्य ने कम्पनी बाग कालोनी में वेद कुमार आर्य के नेतृत्व में यज्ञ कराया और उपस्थित लोगों को यज्ञ को दिनचर्या में लाने की प्रेरणा दी और सुरक्षा की दृष्टि से महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने पर विशेष जोर दिया। 
शिक्षक मनीष आर्य ने लोगों को स्वच्छता, सहयोग व सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी और अमल में लाने पर बल दिया। सह अयोजक आदित्यनारायण गिरि ने बताया कि कल पुलिस लाइन सभागार में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास हवन के साथ कराया जाएगा। यज्ञ मे मुख्य रूप से शिव श्याम, वेदांशी आर्य, मिशिका मेंहदीरत्ता, हरीराम त्रिपाठी  रामप्रसाद, सुरेश, अमरेश त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, जगदीश त्रिपाठी, शनि त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, हिमांशु, आयुष, देवांश, नीलम देवी, मालतीदेवी, ज्योतिमा त्रिपाठी, रूचि त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, एकता, अंकिता, अन्जू देवी, रेखा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url