झुका प्रशासन टला दशकों का गतिरोध बांध व रिंगबांध का एक साथ निर्माण शुरू,गांव की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की निर्णायक लडाई हेतु ग्रामीणों ने समाजसेवी के प्रति जताया आभार bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

झुका प्रशासन टला दशकों का गतिरोध बांध व रिंगबांध का एक साथ निर्माण शुरू,गांव की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की निर्णायक लडाई हेतु ग्रामीणों ने समाजसेवी के प्रति जताया आभार bastinews

झुका प्रशासन टला दशकों का गतिरोध बांध व रिंगबांध का एक साथ निर्माण शुरू,गांव की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की निर्णायक लडाई हेतु ग्रामीणों ने समाजसेवी के प्रति जताया आभार
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।अपूर्ण एल.बी.बांध निर्माण हेतु दशको से चला आ रहा गतिरोध आज बांध के सापेक्ष रिंगबांध के निर्माण कराने, भूमिहीन हो चुके ग्रामीणों को भूमि व आवास उपलब्ध कराने,गांव में आने वाली सडक को ऊंचा कराने,बाढ उपरांत घाघरा तट पर बसे अन्य गांवों में आवश्यक ठोकर,स्पर व रिंगबांध बनाने के लिखित आश्वासन के साथ साथ जमीन का सर्किल रेट बढाने हेतु शीघ्र अपरजिलाधिकारी के साथ वार्ता कर बढाने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया फलतः बांध व रिंगबांध का निर्माण शुरू हो गया वर्ष 2014से लगातार ग्रामीणों संग समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी बांध व ठोकर निर्माण कर कल्याणपुर, संदलपुर, भरथापुर, बाघानाला, गौरियानरन,सहजौरा पाठक को सुरक्षित करने हेतु संघर्ष करते आ रहे थे इसके लिए श्री पाण्डेय ने कई बार धरना प्रदर्शन कर ग्यापन देने के साथ साथ जिलाधिकारी कार्यालय व सांसद आवास का घेराव करने हजारों महिलाओं संग थाली लेकर भोजन हडताल भी कर चुके थे।
यहां तक कि 12जुलाई 2018 को उफनाती घाघरा में छलांग भी लगा दिये थे कई बार जनपद आगमन पर सूबे के मुखिया से मिलने के क्रम में हिरासत में भी ले लिए गये थे फलतः दुबौलिया में समर्थकों ने जमकर बवाल भी किया था समाजसेवी के संघर्ष के चलते जहां पूरे जनपद में बचाव कार्य के नाम पर ईंट के रोडों की जगह बोल्डर से बचाव कार्य शुरू हुआ वहीं 2018में दुबौलिया व 2019में सरयुपुल के नीचे ड्रेजिंग का कार्य हुआ व 2020में कल्याणपुर की सुरक्षा हेतु कटर व ठोकर का भी निर्माण हुआ किन्तु बांध निर्माण न होने के चलते गांव की समस्या का सम्पूर्ण समाधान न हो सका 2020-21में बांध निर्माण शुरू भी हुआ तो वर्तमान एलाइनमेंट के अनुसार उक्त गांव बांध व नदी के बीच आ गये फलतः बांध निर्माण की लडाई लडने वाले ग्रामीण समाजसेवी संग बांध निर्माण रोकने को बाध्य हो गये कई दौर की अधिकारियों संग चली वार्ता में 26मई को 6सूत्रीय मांगों पर समझौता हुआ पर न तो समझौते का लिखित प्रणाम मिला न ही धरातल पर काम शुरू हुआ फलतः पूर्व में दिये अल्टीमेटम के क्रम में आज श्री पाण्डेय निर्माणाधीन बांध पर ही हजारों ग्रामीणों संग धरने पर बैठ गये फलतः निर्माण कार्य पूर्णतः बंद हो गया घटना की सूचना पर धरनास्थल पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत को वापस लौटना पडा फलतः तहसीलदार हर्रैया  अधिशाषी अभियंता बाढ खण्ड बस्ती के साथ धरनास्थल पहुंचे व घंटो चली वार्ता उपरांत गांव के सुरक्षा हेतु जनसहयोग से रिंगबांध का निर्माण शुरू कराने सहित सभी मांगों को पूर्ण कराने के लिखित आश्वासन के साथ साथ सर्किल रेट बढाने हेतु इसी सप्ताह बैठक करने को बाध्य हुए जनहित के सापेक्ष प्रसासन के झुकने से दशकों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया व बांध के साथ साथ रिंगबांध का भी निर्माण शुरू हुआ जिससे धरनास्थल उपस्थित दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड गई ग्रामीणों ने गांव की सुरक्षा हेतु सफल लडाई हेतु श्री पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url