थाना गौर पर नियुक्त महिला आरक्षी ममता चौहान ने पेश की मानवता की बेहतरीन मिसाल bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

थाना गौर पर नियुक्त महिला आरक्षी ममता चौहान ने पेश की मानवता की बेहतरीन मिसाल bastinews

थाना गौर पर नियुक्त महिला आरक्षी ममता चौहान ने पेश की मानवता की बेहतरीन मिसाल
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। महिला आरक्षी ममता चौहान  थाना गौर जनपद बस्ती जब पहरा ड्युटी करने बाद  वापस लौट रही थी तब उन्होंने देखा कि एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष थी थाना गेट के बाहर  कूड़ा बीन रहा है। जिसे देखकर महिला आरक्षी की मानवीय संवेदना जागृत हो गई। महिला आरक्षी द्वारा उस बच्चे से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजीत पुत्र बूचे उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ग्राम धोबहिया थाना गौर  जनपद बस्ती बताया।
तब महिला आरक्षी ममता चौहान ने उसे बुलाकर नहला धुला कर चाय नाश्ता कराया तथा गौर बाजार ले जाकर नए कपड़े दिलाए तथा उसे पहनाया।बच्चे ने बताया कि वह लॉक डाउन के कारण स्कूल नहीं जा पा रहा है। तथा माता-पिता के आय का साधन भी लॉकडाउन के कारण खत्म हो गया है। इसलिए वह कूड़ा बीन रहा है जबकि उसका मन पढ़ने का है। तब महिला आरक्षी ममता चौहान ने लाकर उस बच्चे को नई किताबें प्रदान की। जिससे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस संपूर्ण कार्य में उपनिरीक्षक रिजवान अली का विशेष सहयोग रहा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url