विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता मनमोहन ने युवाओं के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता मनमोहन ने युवाओं के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण bastinews

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता मनमोहन ने युवाओं के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयकर व जीएसटी के  वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने अमहट घाट की सफाई कर वृक्षारोपण किया और युवा साथियों के साथ मिलकर अमहट घाट में फैले जलकुंभी व घाट की साफ सफाई किया गया। उन्होंने कहा, इस बार पर्यावरण दिवस  ऐसे समय मनाया जा रहा है जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है  परंतु पिछले वर्ष कुछ समय के लिए लगे लॉकडाउन और मानवीय क्रियाकलापों में थोड़ी कमी की वजह से  प्रदूषण काफी मात्रा में कम हो गया है, ओजोन लेयर जो प्रदूषण से प्रभावित हो गया था काफी हद तक ठीक हो गया है इससे हमें यह सुनिश्चित हुआ है कि हमारे व्यवहार और पर्यावरण में गहरा संबंध है साथ ही यह सीख मिली है यदि  प्रकृत को थोड़ा भी मौका दिया जाए तो वह अपने आप को संभाल सकती है अतः हर व्यक्ति को अपना दायित्व समझना चाहिए विश्व पर्यावरण दिवस को हम तभी सफल बना सकते हैं, जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे तो वो भी हमारा ख्याल रखेंगी  वृक्ष लगाना पर्यावरण को बचाने का सबसे बड़ा उपहार है आज ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पूरे विश्व में पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हुए हैं , विकास की दौड़ और  आधुनिकता  में हम इतने आगे निकलते जा रहे है कि इन सब बातों का ध्यान देना ही बंद कर दिये,हमे पेड़ों की कटान पर  अंकुश लगाना होगा।
आज के दिन हमें शपथ लेना चाहिए कि कम से कम हर परिवार का  एक व्यक्ति  दो पेड़  लगाए  और लगाने के साथ साथ ही उसका संरक्षण भी करे।इसी क्रम में आज अमहट पर पीपल के पेड़ का लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  कमर खलील अंसारी, अमितेश सिंह, सूरज गुप्ता कृष्ण कुमार अग्रहरि ,शाहिद , हनी चौहान शिवांगी , अनुभव अस्वनी सिंह,सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url