हिंदू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन,रोपे पौधे bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

हिंदू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन,रोपे पौधे bastinews

हिंदू युवा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन,रोपे पौधे 
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यस्शवी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी का जन्म दिवस हिंदू युवा वाहिनी बस्ती ईकाई के द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके क्रम में जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह , मुख्य अतिथि बबलू निषाद के संयोजक सर्वप्रथम अमहट घाट दुर्गा मंदिर में समस्त देवी देवताओं का आह्वान कर पूज्य महाराज जी के सुखी जीवन यशस्वी जीवन की कामना की गई।
पूज्य महाराज जी के जन्म दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य जिला इकाई द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में 11 पौधे तथा समस्त ब्लॉक इकाइयों में 51-51पौधे रोपित करके पूरे वर्षाकाल में 51000 करने का संकल्प लिया गया तथा पर्यावरण को शुद्ध करने के का संकल्प लिया गया । आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला महामंत्री कन्हैयालाल ,जिला संगठन महामंत्री विनय सिंह, जिला मंत्री दुर्गेश भारतवंशी, जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला आईटी सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य वृजेन्द्र कुमार,जिला कार्यसमिति सदस्य अमृत लाल कन्नौजिया, तहसील अध्यक्ष साहब पाठक, वरिष्ठ सदस्य रामनिरंजन ,ब्लाक अध्यक्ष पंकज, विश्वकर्मा,ब्लाक महामंत्री अरूण कुमार, आईटी सेल संयोजक सल्टौआ जयकुमार राजभर, अनिल कुमार, दिनेश शुक्ल, इत्यादि उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url