प्यार में फरार दोनों प्रेमी प्रेमिका पुलिस के द्वारा हुए गिरफ्तार bastinews
प्यार में फरार दोनों प्रेमी प्रेमिका पुलिस के द्वारा हुए गिरफ्तार
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। प्यार में इंसान कामयाब तब होता है जब दोनों लोग साथ जिंदगी जीने का कसम खा लेते हैं। कुछ बुजदिल ऐसे हैं जो जान देने में बहादुरी समझते हैं। ऐसे ही लोगों की वजह से समाज के अंदर दुश्वारियां व्यापक हो रही है। इतिहास गवाह है प्यार की हमेशा जीत हुयी है। ऐसे ही प्यार करने वाले दो प्रेमी प्रेमिका का प्यार परवान चढ़ गया दोनों भाग कर मंदिर में शादी कर लिया।शिल्पी पुत्री हरीश चंद निवासी रुधौली एवं संदीप पुत्र राम अवतार निवासी रुधौली, इन दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले 2-3 वर्षों से चल रहा था परिवार वालों से शादी की बात करने पर शिल्पी के घरवालों ने नहीं माना फल स्वरूप 31,05,2021 को दोनों प्रेमी रात 11:00 बजे घर छोड़कर चले गए काफी खोजबीन करने के बाद बांसी में उन्हें पुलिस द्वारा 05,06,2021 को गिरफ्तार किया । उन्हें पुरानी बस्ती थाने में रखा गया है शिल्पी का कहना है मेरे पेट में 5 माह का गर्भ पल रहा है इसलिए दोनों राजी खुशी मंदिर में शादी कर लिए , दोनों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए। लेकिन मां बाप के आपत्ती के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके बाइज्जत थाने ले आयी खबर लिखे जाने तक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया ।इसमें यह देखना है कि पुरानी बस्ती पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है