कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छोटेलाल तिवारी के निधन पर शोक bastinews - Sunshine samay सनशाइन समय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छोटेलाल तिवारी के निधन पर शोक bastinews

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य छोटेलाल तिवारी का शनिवार की रात्रि लगभग 1 बजे इलाज के दौरान जिला अस्पताल में निधन हो गया। ओरीजोत निवासी  72 वर्षीय छोटेलाल तिवारी का शव पार्टी के झण्डे में लपेटकर जिला कांग्रेस कमेटी लाया गया। यहां पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया। छोटेलाल तिवारी कांग्रेस के विभिन्न पदोें पर रहे और 1991 में कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के साथ ही आखिरी सांस तक पार्टी के होकर रहे। उनका अंतिम संस्कार कुंआनों स्थित मूडघाट पर हुआ,  एकलौते पुत्र विनय तिवारी उर्फ बंगाली ने मुखाग्नि दिया।
कांग्रेस कार्यालय और मूडघाट पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता, परिजन कोविड नियमों का पालन करते हुये उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनिरूद्ध तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, देवेन्द्र श्रीवास्तव,  विपिन राय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ नर्वदेश्वर शुक्ल, डा. शीला शर्मा, रामभवन शुक्ल,  मो. रफीक खां, अजय पाण्डेय, बाल मुकुन्द मिश्रा, गिरजेश पाल, अनिल कुमार भारती, गंगा मिश्र, सूर्यमणि पाण्डेय, सचिन शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय,  डा. वाहिद सिद्दीकी, विकास वर्मा, अमित सिंह, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अलीम अख्तर, राना प्रताप सिंह, मुकुल प्रताप पाण्डेय, रामसजीवन चौधरी, देवी प्रसाद पाण्डेय, परवेज अहमद, अनुराग पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, अजमतुल्लाह, लवकुश गुप्ता, हरि ओम त्रिपाठी, विनय उपाध्याय के साथ ही सपा के सिद्धेश सिन्हा, जमील अहमद आदि शामिल रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url