विकास खण्ड कुड़वार में सोशल आडिट का प्रशिक्षण हुआ आयोजित - Sunshine samay सनशाइन समय

विकास खण्ड कुड़वार में सोशल आडिट का प्रशिक्षण हुआ आयोजित



सनशाइन समय अनूप कुमार
     सुलतानपुर 16 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में बुधवार को विकास खण्ड कुड़वार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट के प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सभी लोग कोविड-19 की गाइड लाइन के अन्तर्गत समय से पहले सोशल आडिट कार्य पूर्ण करायें।खण्ड विकास अधिकारी कुड़वार अंजली सरोज को निर्देशित किया गया कि सभी को अभिलेख समय से उपलब्ध करायें। प्रशिक्षण के अन्त में खण्ड विकास अधिकारी कुड़वार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url