बस स्टेशन हनुमान मंदिर की दुर्भाग्य को संवारने आगे आये उ प्र व्यापारी कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री मनीष गुप्ता। - Sunshine samay सनशाइन समय

बस स्टेशन हनुमान मंदिर की दुर्भाग्य को संवारने आगे आये उ प्र व्यापारी कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री मनीष गुप्ता।




*व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता के ईमेल पर त्वरित गति से संज्ञान लेकर उसी दिन राज्य मंत्री मनीष गुप्ता ने सुल्तानपुर जिला अधिकारी से की इस बाबत वार्ता।*

*माननीय मंत्री मनीष गुप्ता के निर्देश पर स्थानीय व्यापारियों ने की जिला अधिकारी रवीश गुप्ता से मुलाकात।*
 
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुल्तानपुर। काफी दिनों से उपेक्षित पड़े बस स्टैंड हनुमान मंदिर के प्रकरण को काउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी पी गुप्ता द्वारा ईमेल भेज कर माननीय मनीष गुप्ता को अवगत कराया गया जिस पर तुरंत कार्रवाही करते हुए उन्होने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से फोन पर वार्ता किया मंदिर के बारे में जानकारी ली। माननीय मंत्री जी के निर्देश पर काउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्ता व जिलाध्यक्ष अशोक कसौधन एवं जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनो व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी रवीश गुप्ता से मुलाकात कर पुनः मन्दिर की दुर्दशा बतायी और कहा कि किस प्रकार उनके आदेश के बावजूद सात महीने से नगर पालिका मंदिर की नाली अंडर ग्राउंड नही कराया। इस पर जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अति शीघ्र मंदिर की नाली अंडरग्राउंड हो जायेगी।इस अवसर पर हनुमान मन्दिर के पुजारी पंडित परमानन्द पाण्डेय व व्यापार मंच के जिला उपाध्यक्ष बृजेश खत्री, जिला संयोजक सुरेश सोनी,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, वरिष्ठ नगर महामंत्री अम्बरीश मिश्रा, छवि गुप्ता, राजेश महेश्वरी,अश्वनी वर्मा आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url