कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की स्थापना दिवस समारोह मनाई गई । - Sunshine samay सनशाइन समय

कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की स्थापना दिवस समारोह मनाई गई ।



सनशाइन समय से अनूप कुमार

सुल्तानपुर ! शहर के प्रतिष्ठित  प्रतिष्ठान अवंतिका फूड माल   में मोदनवाल समाज की स्थापना दिवस मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद मोदनवाल ने की उन्होंने कहा कि हमारा समाज शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय व प्रशासनिक अधिकारी में अपना मुकाम हासिल किया। हमारे समाज में डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक आदि पदों पर जाकर हमारे समाज को गौरवान्वित किया। वहीं उन्होंने कहा कि समाज को स्वालंबन बनाने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री आलोक आर्य जी, प्रांतीय वक्ता श्री राम मिलन मोदनवाल, श्याम बाबू मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, श्याम मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल, प्रदीप मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url