बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है बड़ी दुर्घटना* - Sunshine samay सनशाइन समय

बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है बड़ी दुर्घटना*



सनशाइन समय इन्द्रजीत यादव
कुरेभार- सुल्तानपुर। जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुप्तारगंज बाजार में अर्पण मिष्ठान भंडार के पास लगे रोड के किनारे बिजली के खांबे पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है एक जर्जर बिल्डिंग के सहारे खंबा रुका हुआ है बिल्डिंग के मालिक जमुना प्रसाद मोदनवाल ने कई बार इसकी शिकायत की पर कोई अधिकारी इस मामले पर आंख उठाने को तैयार नही जमुना प्रसाद का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी बिजली महकमा मौन बना हुआ है, नीचे से खंबे की पोल पूरी तरह से सड़ चुका है और पूरी शरीया साफ-साफ उसमें दिखाई दे रहा है और मेरे जर्जर बिल्डिंग के सहारे खंबा रुका हुआ है, मेरे मकान में भी आए दिन बिजली के करंट उतरने की संभावना आये दिन बारिश में बनी रहती है कुरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार अर्पण मिष्ठान भंडार के पास का है मामला
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url