प्रशासन की लापरवाही से जर्जर मकान में रहने को मजबूर परिवार, लगातार हो रही बारिश से हो सकती है अप्रिय घटना - Sunshine samay सनशाइन समय

प्रशासन की लापरवाही से जर्जर मकान में रहने को मजबूर परिवार, लगातार हो रही बारिश से हो सकती है अप्रिय घटना


सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जनपद के दूबेपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत गौहानी निवासी लोदीपुर गांव के राजमनी पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय का पूरा परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर है जानकारी के मुताबिक बताते चलें कि जर्जर मकान के अधिकतर हिस्से ढह चुके हैं जिसमें बचे हुए हिस्से भी ढहने की स्थिति से परिवार के लोग डरे सहमें से रहते हैं क्योंकि बारिश के चलते बचे हुए भी घर के हिस्से कभी भी ढह जाने की स्थिति में परिवार के साथ अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है जबकि परिवार के लोग बताते हैं कि कालोनी के दसों साल से पास होने के बावजूद भी कालोनी का निर्माण नहीं हो पा रहा है ऐसे में यह दर्शाता है कि लेखपाल व सेक्रेटरी की लापरवाही का नतीजा राजमनी पाण्डेय व उनके परिवार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है ऐसे में जिला अधिकारी से परिवार की मांग है कि उनके परिवार के साथ अप्रिय घटना से पूर्व जिला प्रशासन सजग होकर उन्हें न्याय दिलाए वा ऐसे लापरवाह कर्मियो पर दण्डात्मक कार्यवाही हो आवास का धन जरूरत मंद को उपलब्ध हो ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url